अनुष्का शेट्टी की जीवनी | Anushka Shetty Biography in hindi

Anushka Shetty Biography in hindi- आज हम एक लोकप्रिय अभिनेत्री अनुष्का शेट्टी की जीवनी के बारे मे जानकारी इस पोस्ट के माध्यम से जानने वाले हैं। अनुष्का का परिवार, करिअर, पसंद, affairs, नेट वर्थ, पुरस्कार और तथ्य के बारे मे इस पोस्ट मे लिखा हैं। आपको उनके जीवन की जानकारी लेना हैं तो इस पोस्ट को अंतिम तक जरूर पढ़े।

Anushka Shetty Biography in hindi
Anushka Shetty Biography in hindi

Anushka Shetty Biography in hindi

POINTINFORMATION
नामअनुष्का शेट्टी
उपनामस्वीटी शेट्टी
जन्मतिथि7 नवंबर 1981
आयु39 वर्ष (2021 के अनुसार)
जन्म स्थानमैंगलोर, कर्नाटक, भारत
पेशाअभिनेत्री
राशि चक्रवृश्चिक
राष्ट्रीयताभारतीय
गृहनगरबेंगलुरु, कर्नाटक, भारत
धर्महिंदू
शौकयोग, पढ़ना, यात्रा करना, बागवानी करना
स्कूलअज्ञात
कॉलेजमाउंट कार्मेल कॉलेज, बेंगलुरु
शैक्षिक योग्यताबैचलर ऑफ कंप्यूटर एप्लीकेशन
पताछठी मंजिल, वुड्स अपार्टमेंट, जुबली हिल्स, हैदराबाद
डेबटफिल्मसुपर

अनुष्का शेट्टी की भौतिक स्थिती

ऊंचाई (लगभग)सेंटीमीटर में ऊँचाई 178 सेमी
मीटर में ऊँचाई 1.78 वर्ग मीटर
फीट इंच मेंं ऊँचाई 5 फिट 10 इंच
वजन (लगभग)वजन किलोग्राम में 62 किलोग्राम
वजन पाउंड में 137 पाउंड
शरीर माप34-28-34
आंखों का रंगगहरा भूरा
बालों का रंगकाला

अनुष्का शेट्टी की पसंद (Anushka Shetty Favourites)

पसंदीदानाम
पसंदीदा अभिनेताअक्कीनेनी नागार्जुन, महेश बाबू
पसंदीदा अभिनेत्रीसौंदर्य, सिमरन,ज्योतिका
पसंदीदा गंतव्यलंदन
पसंदीदा खानाचिकन व्यंजन
पसंदीदा किताबअल्केमिस्ट बाय पालियो कोएल्हो
पसंदीदा रंगकाला, सफेद

Anushka Shetty Social Media

Social MediaSocial ID
Instagramanushkashettyofficial
TwitterAnushka Shetty
Facebook@AnushkaMySoul07

अनुष्का शेट्टी का परिवार और सबंध (Anushka Shetty Family)


अनुष्का शेट्टी एक हिंदू बंट परिवार से ताल्लुक रखती हैं। उनके पिता का नाम विट्टल शेट्टी और माता का नाम प्रफुल्ला शेट्टी हैं। इसके अलावा अनुष्का के दो भाई भी हैं। एक भाई बहुत बड़ा व्यवसायी हैं और उसका नाम गुणरंजन शेट्टी है। दूसरा भाई पेशे से कॉस्मेटिक सर्जन हैं और उसका नाम साई रमेश शेट्टी हैं। इन सब लोगों के अलावा अनुष्का के परिवार में एक उनका पसंदीदा एक कुत्ता भी शामिल हैं।

अनुष्का शेट्टी का करिअर (Anushka Shetty Biography of Career)

अनुष्का शेट्टी का असली नाम स्वीटी शेट्टी है। स्वीटी शेट्टी यह नाम उन्हें बच्चपन से मिला हैं और उनके परिवार के सभी लोग उसे स्वीटी इस नाम से ही बुलाते हैं। बैंगलोर में अपनी पढ़ाई पूरी करने के बाद अनुष्का ने एक योग प्रशिक्षक के रूप में अपना करियर शुरू किया था। अनुष्का ने साल 2005 में पुरी जगन्नाथ की तेलुगु थ्रिलर फिल्म ‘सुपर’ के माध्यम से अपने अभिनय करिअर की शुरुआत की हैं।

सुपर इस फिल्म में अनुष्का को आयशा टाकिया,नागार्जुन और सोनू सूद के साथ काम करने का मौका मिला था। उस फिल्म के बाद अगले ही वर्ष अनुष्का को एक महान निर्देशक एस.एस. राजामौली के साथ उनकी विक्रमारकुडु इस फिल्म में काम करने का मौका मिला। विक्रमारकुडु यह फिल्म बहुत बड़ी हिट हुयी थी और इस सफलता के बाद अनुष्का ने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। उसी वर्ष अनुष्का ने अपनी तमिल फिल्म करिअर की शुरुआत रेंडु इस फिल्म से कि थी। अगले कुछ वर्षों तक अनुष्का ने केवल तेलुगु फिल्म में ही काम किया था। कुछ ही सालों में अनुष्का तेलुगु फिल्म उद्योग की सबसे लोकप्रिय अभिनेत्री बन गईं। साल 2011 से अनुष्का तमिल फिल्मों में भी काम करने लगी थी।

वह पहले से ही दक्षिण भारतीय फिल्म उद्योग में एक अच्छी लोकप्रिय अभिनेत्री थी, लेकिन राजामौली की महाकाव्य फिल्म बाहुबली में राजकुमारी देवसेना की भूमिका के बाद वह पूरे भारत में एक लोकप्रिय अभिनेत्री बन गई। कुछ साल बाद इस फिल्म का दूसरा भाग बाहुबली 2 रिलीज हुई और उस फ़िल्म ने बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए थे। इस फिल्म में अनुष्का और प्रभास ने एक जबरदस्त ऑनस्क्रीन जोड़ी बनाई है।इन दोनों कि जोड़ी 6 से ज्यादा फिल्मों में काम कर चुकी है और इन सभी फिल्मो ने बॉक्स ऑफिस पर काफी अच्छा प्रदर्शन किया है।

15 साल के लंबे फिल्म करियर के सफर में अनुष्का ने तेलुगु और तमिल फिल्म उद्योग के लगभग सभी सुपरस्टारों के साथ काम किया है। अनुष्का सबसे अधिक पैसा कमाने वाली दक्षिण भारतीय अभिनेत्रियों में से एक हैं। अनुष्का ने कुछ आइटम गाना भी किए हैं, जैसे आई वांट स्पाइडर मैन, केडिगाडु और नुव्वु रेडी नेनु रेडी।

अनुष्का शेट्टी की संपति और कमाइ

अनुष्का शेट्टी पेशे से एक भारतीय अभिनेत्री हैं। अनुष्का की कुल संपत्ति $ 5 मिलियन से ज्यादा है। वह मुख्य रूप से तमिल और तेलुगु फिल्मों में काम करती हैं। अनुष्का की कमाई ज्यादा तर तेलगु और तमिल फिल्मो से ही होतीं हैं। इसके अलावा अनुष्का कई सारे ब्रांड का विज्ञापन करके भी कमाई करती हैं। अनुष्का दक्षिण भारत के फिल्म उद्योग से सबसे ज्यादा कमाने वाली अभिनेत्री मे से एक हैं।

अनुष्का शेट्टी के जीवन में विवाद

नवंबर 2011 को आयकर विभाग के अधिकारियों ने आयकर रिटर्न के संबंध में जुबली हिल्स, हैदराबाद में अनुष्का के घर पर छापा मारा था। इस छापा मारी मे अधिकारियों ने अनुष्का के घर से कुछ रुपये, बैंक पासबुक और अन्य दस्तावेज जब्त किए थे।

अनुष्का शेट्टी के पुरस्कार (Anushka Shetty Awards)

अनुष्का शेट्टी को उनके अभिनय कौशल के लिए कई सारे पुरस्कार और सम्मान मिले हैं ।

1) हैदराबाद मोस्ट डिजायरेबल वुमन साल 2015

2) हैदराबाद मोस्ट डिजायरेबल वुमन साल 2016- तेलुगु

3) बैंगलोर मोस्ट डिजायरेबल वुमन साल 2010

4) बैंग्लोर टाइम्स मोस्ट डिजायरेबल वुमन साल 2013 – कन्नड़

5) चेन्नई टाइम्स मोस्ट डिजायरेबल वुमन साल 2016 – तमिल

अनुष्का शेट्टी के संबंध और बॉयफ्रेंड्स

1) अनुष्का शेट्टी और प्रभास

कुछ वर्षों से चले आ रहे प्रभास और अनुष्का शेट्टी के रिश्ते के बारे में बहुत कुछ कहा और लिखा गया है। अनुष्का और प्रभास यह दंपति ने हमेशा यह कहते हुए रिपोर्टों को खारिज कर दिया कि वो सिर्फ दोस्ती के रूप में एक अच्छा तालमेल साझा करते हैं। अनुष्का शेट्टी ने कुछ समय पहले ही एक साक्षात्कार में खुलासा किया कि अगर वे एक रिश्ते में होते, तो इस समय तक वे लोगों को बता देते। वो दूसरी तरह के लोग होते हैं, जो अपनी भावनाओं को छिपाते हैं। हम कभी भी अपनी भावनाओ को नहीं छिपाते हैं।

2) क्रिस और अनुष्का

यह एक अफवाह थी, कि अनुष्का शेट्टी ने निर्देशक क्रिस के साथ डेट किया था। क्रिस का असली नाम राधाकृष्ण जगरलामुडी है। अनुष्का और क्रिस दोनों ने एक साथ फिल्म वेदम में काम किया था। यहां तक ​​कि वे एक साथ बहुत मिल जुलकर रहते थे। साथ ही यह एक मीडिया ने फैलाई हुई एक अफवा के सिवा और कुछ नही था। मीडिया ने बताया था, की अनुष्का ने क्रिस के साथ डेट किया हैं।

अनुष्का शेट्टी के बारे में महत्वपूर्ण तथ्य

• माउंट कार्मेल इंस्टीट्यूशन बैंगलोर में कंप्यूटर एप्लीकेशन में अनुष्का शेट्टी ने स्नातक की डिग्री प्राप्त की है।

• बचपन से ही अनुष्का को स्वीटी शेट्टी इस नाम से बुलाते थे।

• अनुष्का एक पशु प्रेमी भी हैं। अनुष्का के पास एक प्यारा सा कुत्ता भी हैं।

• S. S. राजामौली के साथ दूसरी बार काम करने वाली अनुष्का शेट्टी एकमात्र भारतीय अभिनेत्री हैं।

• अनुष्का ने फिल्म उद्योग में आने से पहले भरत ठाकुर से योग की शिक्षा ली थी और एक प्रमाणित प्रशिक्षक भी बनी थीं। अनुष्का खुद को फिट और हेल्दी रखना पसंद करती हैं।

• अनुष्का शेट्टी बाइक प्रेमी हैं। अनुष्का को bike चलाना बहुत पसंद हैं।

• हैदराबाद की सबसे वांछनीय महिला के रूप में साल 2015 में अनुष्का को नामित किया गया था।

• ऑडिशन देने से अनुष्का को बहुत नफरत हैं। अपनी पहली फिल्म सुपर के दौरान भी अनुष्का को ऑडिशन देने के लिए मजबूर होना पड़ा था। सौभाग्य से अनुष्का को मेगास्टार नागार्जुन के साथ उनकी भूमिका तुरंत मिल गई थी।

Anushka Shetty Movie List

Bahubali- the beginning 2015

Bahubali 2- 2017

Size zero -2015

Ponniyin selvan -2021

Arundhati – 2009

Nishabdham – 2020

Billa -2009

Mirchi-2013

Singham-2010

Singham 3-2017

Linga -2014

Ragda-2010

Don -2007

Vettaikaaran -2009

Super -2005

Vedam -2010

Khaleja -2010

Damarukam -2012

Nagavalli -2010

Yennai arindhaal -2015

Deiva thirumagal -2011

Vaanam -2011

Alex pandian -2013

Okka magaadu -2008

Baladur – 2008

Om namo venkatesaya -2017

Thiruoachi aruva – 2010

Mahanandi -2005

Lakshyam – 2007

Souryam -2008

अपने अनुष्का के जीवन हर एक जानकारी इस पोस्ट मे पढ़ा हैं। हमे आशा हैं की आपको हमारा Anushka Shetty Biography in hindi ये पोस्ट अच्छा लगा होगा। हमारे पोस्ट मे कोई भी गलती आपको लगती हैं और आपको इस पोस्ट के बारे मे कुछ भी कहना हैं तो हमे comment मे जरूर बताए और इस पोस्ट को अपने दोस्तों के साथ जरूर share करे।

धन्यवाद !

यह भी जरूर पढ़े :
1) अर्शी खान की जीवनी
2) तमन्ना सिमहाद्रि की जीवनी
3) जस्मिन भसीन की जीवनी
4) सना खान की जीवनी
5) नताशा दलाल की जीवनी

Leave a Comment